DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा शिव मंदिर से निकली ऐतिहासिक कावड़ यात्रा, सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर चले झरन मंदिर राजहरा

बालोद। सावन के पवित्र महीने में प्रत्येक वर्ष शिव मंदिर के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व कावड़ यात्रा का आयोजन होता है। इस वर्ष भी जनपद सदस्य संजय बैस ने कावड़ियो के पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा को प्रस्थान किए। कावड़ यात्रा महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कावड़ यात्रा का जगह जगह सम्मान किया गया। कावड़ यात्रा में कैलाश पर्वत की झांकी में भगवान भोले नाथ और पार्वती मां की सुंदर मनोरम झाकी लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी राजू सिन्हा के कुशल नेतृत्व में पूरे यात्रा का ऊर्जा का संचार किया। मानपुर चौक पर रोशन कुकरेजा शैलेश जैन मनोज दासानी विजय शदानी ने भव्य स्वागत किया और कावड़ियों का जल पान की व्यवस्था किए।

चिखलाकसा महिला मंडल डी बी ग्रुप आर के साहू के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का अभिनंदन किए। माहेश्वरी आटो पार्ट्स के सौजन्य से फल वितरण हुआ। राजहरा व्यापारी संघ और विशाल मोटवानी के द्वारा कावड़ियों का ऐतिहासिक स्वागत पुष्प वर्षा कर कावडियों के पैर धुलाए। शीतला मंदिर के पास भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह अपने साथियों के साथ पूरे कावड़ियों को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किए। राजहरा परिवहन संघ ने फल वितरण किए। पुराना बाजार महाकाल महिला मंडल द्वारा शरबत और हलवा वितरण किए।

कावड़िए झरन मंदिर पहुंचते ही मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश मित्तल और समिति के लोग गर्म जोशी के स्वागत किए। सभी कावड़िए जल लेकर दुर्गा मंदिर पहुंचे। जहां पर मंदिर पुजारी के साथ कन्हैया लाल कुकरेजा राजा राम उपाध्याय संतोष खंडेलवाल प्रमोद गुप्ता ने अभिनंदन कर शिव मंदिर में कावडियों के द्वारा अभिषेक कर शिव चालीसा पाठ किए। कावड़ियों का जत्था कुसुमकसा वापसी कर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर शिव महा आरती की।

इस कावड़ यात्रा में राम जानकी सेवा समिति की अग्रणी भूमिका रही। कावड़ यात्रा में संतोष जैन भूपेंद्र मिश्रा गौरी शंकर साहू राजेश तापड़िया गांगुली सर नितिन जैन मनीष जेठवानी नंद किशोर पिस्दा वीरेंद्र सिन्हा पूनम सिन्हा देवेश सिन्हा जीवन साहू गोविंद सिन्हा मुरली जेठवानी और महिला मंडल समिति उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक जनपद सदस्य संजय बैस ने आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page