बालोद/रायपुर। रविवार को बैस भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कूर्मि क्षत्रिय समाज की बैठक हुई। शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा पाठ व जयकारा के साथ किया गया। प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने प्रदेश युवा कार्यकारिणी के गठन के संबंध पर चर्चा की और कहा प्रदेश के सभी जिला के युवाओ को अधिक से अधिक संख्या मे जुड़ कर समाज को युवा होने का संकेत देने कहा।

उन्होंने कहा कि दिल्लीवार समाज के वार्षिक अधिवेशन में युवा समिति द्वारा हर वर्ष अलग-अलग कार्यक्रम लेकर अधिवेशन में युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया गया। जिसका प्रतिफल यह हुआ कि आज समाज में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी होती है। आज युवाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में जरूरी हो गई है। विशेषकर समाज में युवाओं को आगे आकर नित नए कार्यों को लाकर समाज के सभी वर्गों का विकास करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर आ गई है और इसे हम सभी युवा संकल्पित होकर पूरा करने का प्रण भी करें।साथ ही प्रदेश भर से आए सभी युवाओं ने परिचय के साथ अपनी विचार रखे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, दिलीप कुमार देशमुख,प्रदीप कोठिया,हेमंत देशमुख, उत्तम देशमुख, मुरली मनोहर देशमुख, सागर देशमुख, मनीष देशमुख, योगेन्द्र देशमुख, शैलेन्द्र देशमुख , आशीष दिल्लीवार , तिलक देशमुख, पोषण देशमुख, तामेश्वर देशमुख,पारस दिल्लीवार, चिंतामणी देशमुख , ललित वर्मा, शंकर वर्मा नरेंद्र कश्यप सुमित वर्मा, रोशन राजवाड़े, नरोत्तम राजवाड़े ,गेंदराम राजवाड़े , राजाराम राजवाड़े, संजय कश्यप, उत्तम वर्मा, नूतन वर्मा, गजेन्द्र वर्मा, रामकृपाल वर्मा, सुभाष राजवाड़े, विवेक राजवाड़े, पप्पू राजवाड़े, पोषण देशमुख,चेतन देशमुख,रवि देशमुख, कपिल कश्यप, रवि चंद्राकर,अजय चंद्राकर, जलेश्वर चंद्राकर , नीतेश वर्मा, योगेश वर्मा खिलेन्द वर्मा जयंत वर्मा व सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे।
