DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विहंगम योग संत समाज का संकल्प यात्रा दिव्यवाणी,संगीतमय स्वर्वेद पाठ का हुआ आयोजन

गुरुर। धमतरी रोड स्थित तहसील साहू सदन कोलिहामार गुरुर में रविवार को विहंगम योग संत समाज के शताब्दी समारंभ महोत्सव 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ हुआ। जिसमें स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक श्री विज्ञानदेव महाराज पावन सानिध्य में कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के तहत स्वर्वेद कथा का आयोजन किया गया । ब्रम्ह विद्या विहंगम योग के 100 वार्षिकोत्सव को इस वर्ष शताब्दी समरंभ महोत्सव के रूप में 17एवं 18दिसंबर 2023(मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी षष्ठी) को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमराहां वाराणसी में बहुत ही भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाएगा।इस पावन अवसर पर विशालतम 25000कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का वृहद आयोजन किया जाएगा।

तहसील साहू सदन कोलिहमार गुरुर में स्वर्वेद कथा हुई। आयोजन में संभाग संयोजक पुरषोत्तम लाल सपहा जिला संयोजक मुकेश साहू प्रांतीय प्रचारक लुत्ताम साहू,घनश्याम साहू,चेतन यदु,लाला राम साहू, टोमन रावटे,रोहित साहू,रामकरण साहू,कुमार साहू उमेशवरी साहू,धनेश्वरी साहू, धर्मीन साहू,सेवती बाई साहू माहेश्वरी यदु एवं बालोद जिला के समस्त गुरु भाई बहनों ने हजारों की संख्या में शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

You cannot copy content of this page