DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देहदान दिवस पर बोरी के दो सेवानिवृत शिक्षकों का हुआ सम्मान, करेंगे देहदान, भरा घोषणापत्र

बालोद। ग्राम बोरी (लाटाबोड़)में अंतरराष्ट्रीय देहदान दिवस का कार्यक्रम रविवार को मनाया गया। इस मौके पर गांव के दो बुजुर्ग गिरधर राम साहू और देवधर लाल साहू ने देहदान करने हेतु घोषणा पत्र भरा है। जिसके लिए ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को देह दान के लिए प्रोत्साहित किया गया। शरीर रचना शाखा विभाग भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के जरिए दोनों सेवानिवृत शिक्षक गिरधर राम साहू और देवधर राम साहू ने देहदान करने घोषणा पत्र भरा है। दोनो के इस कदम की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की और देहदान का महत्व बताया। आयोजन में प्रमुख रूप से प्रधान पाठक लोंडी रूपसिंह साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, सचिव गणेश राम यादव, नारद राम सेन, भादू राम साहू, छब्बू लाल साहू, राजू राम साहू, बीरबल राम साहू सहित अन्य मौजूद रहे।सेवानिवृत शिक्षकों ने लोगों को देह दान से होने वाले फायदे और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में देह और अंग दान का महत्व बताया।

You cannot copy content of this page