DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिव महापुराण में होगी नगरीय निकायों की भी भागीदारी, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने लिखा अध्यक्ष और सीएमओ को पत्र

बालोद । जुंगेरा से रानीतराई मार्ग पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण के आयोजन में मूलभूत सुविधाओं के सहयोग हेतु बालोद नगर पालिका प्रशासन जुटा हुआ है। वहीं इस धार्मिक और सार्वजनिक आयोजन में जिले के सभी नगरीय निकाय को भी भागीदार बनने की अपील की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने जिले के सभी नगरीय निकाय के नगर पालिका और नगर पंचायत के सीएमओ और अध्यक्ष गण को पत्र लिखकर उक्त आयोजन में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ताकि बालोद जिले के इस आयोजन में पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश में एकजुटता और सहयोग का मिसाल पेश हो। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने पत्र में लिखा है कि शिव महापुराण आयोजन हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने ने भागीदारी निभाएं। जिला मुख्यालय निकटस्थ ग्राम जुंगेरा रानीतराई में 24 से 29 अगस्त तक प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले महाराज जी का मणीलिंग शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाखों श्रद्वालुओं / भक्तजनों का नगर में आगमन होने की संभावना है। जिसके लिये प्रत्येक निकाय द्वारा मूलभूत सुविधाएं जैसे- पेयजल, स्वच्छता. चलित शौचालय उपलब्ध कराया जाना है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं में कमी महसूस न हो। अध्यक्षों और सीएमओ से आग्रह किया गया है कि उनके निकाय द्वारा दिनांक 23 अगस्त को पेयजल हेतु यथासंभव अधिकतम टैंकर ट्रेक्टर चालक सहित एवं स्वच्छता हेतु मानवबल उपलब्ध कराएं।

You cannot copy content of this page