बालोद। ग्राम पिरीद में स्वर्गीय दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों व समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार द्वारा समाज व प्रदेश हित में किए गए कार्य को याद किया गया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी भूमिका को भी वक्ताओं ने याद किया। सभा के पूर्व दाऊ ढालसिंह जी की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया।

मुख्य अतिथि विधायक गुण्डरदेही संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद थे। विधायक निषाद ने कहा कि आज हमें अपने बच्चों को ऐसी संस्कार की शिक्षा देनी है कि वे हमारे समाज के पुरुधाओं को याद रख सके। आज जरूरत है हम अपने समाज के उन कर्णधारों के बारे में अपने बच्चों को बताएं जिन्होंने समाज और देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। विधायक ने दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार को न केवल कुर्मी समाज बल्कि अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने कहा कि दिल्लीवार कुर्मी समाज अपने पुरुधाओं को याद कर अपनी संस्कृति को बचाए रखने की दिशा में हमेशा प्रयासरत है। ग्राम पीरिद में दाऊजी की जन्म स्थली पर पुण्यतिथि व जयंती समारोह आयोजित करने के लिए उन्होंने ग्राम वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रीतम दिल्लीवार व अन्य वक्ताओं ने भी अपने उद्बोधन में दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार के जीवनी पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षता युवा अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज (छ ग ) योगेश्वर कुमार देशमुख ने की। अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सर्किल सुंदरा छगन लाल देशमुख, सरपंच अवध राम साहू, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस देवरी कोदू राम दिल्लीवार, देशमुख निगम दिल्लीवार, सुमिन बाई देशमुख, गंगा दिल्लीवार, प्रीती दिल्लीवार, चंद्रकला गौतम, प्रताप देशमुख,उत्तम देशमुख, हेमंत देशमुख, प्रदीप कोठिया, भूपेंद्र दिल्लीवार गमन लाल सुकतेल, सर्किल सचिव सुंदरा दामेश्वर देशमुख, योगेंद्र कुमार देशमुख, रमेश साहू, समयलाल भुआर्य, तुलसी निर्मलकर, पुलानु राम ठाकुर आभार आशीष दिल्लीवार आदि उपस्थित थे। मंच संचालन मुरली मनोहर देशमुख ने किया।
