EXCLUSIVE- ये नोनी तोला सूजी देहा,, नाम से वायरल हुआ वीडियो, किरण के बारे में जानिए, कैसे हो गया यह वीडियो वायरल? कौन है किरण, देखिए खबर



वायरल वीडियो

बालोद/रायगढ़। इन दिनों सोशल मीडिया यूट्यूब फेसबुक व्हाट्सएप व अन्य एप में एक लड़की जो लाल ड्रेस में है, उनका ये नोनी तोला सूजी देहा,,, छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई इसे शेयर कर रहा और इस वीडियो को काफी सराहा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में यह लड़की नोनी के नाम से फेमस हो रही है। लोग इस पर कई तरह के रोचक कमेंट भी कर रहे हैं। जब वायरल होते इस वीडियो की हमने पड़ताल की और यह जानने की कोशिश की कि यह लड़की कहां की है, क्या करती है, यह वीडियो कैसे वायरल हुआ। तो एक रोचक के सामने आया। लड़की दरअसल में छत्तीसगढ़ की ही रायगढ़ की रहने वाली है। नाम है किरण चौहान। इनके भाई का नाम है करण चौहान। यूट्यूब पर आपको किरण करण डांस ग्रुप रायगढ़ के नाम से कई सारे वीडियो मिल जाएंगे। दोनों सगे भाई बहन है। लड़की किरण चौहान बड़ी है। जो बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही है। लड़का यानी भाई करण चौहान कक्षा 9वी में है। दोनों को बचपन से ही डांस का बहुत शौक है। 9 साल से किरण डांस क्षेत्र में हैतो उनका भाई 5 साल से। जब हमने मोबाइल पर उनसे बातचीत की तो इस वीडियो को वायरल होने की सच्चाई इस तरह बताई।

भाई का ही बर्थ डे था


दरअसल में कुछ दिन पहले उनके भाई करण चौहान का बर्थडे था। जो गाना इसमें प्ले हो रहा है वह इनका नहीं है। बल्कि वह पहले से रिलीज हो चुका है। उस गाने को साउंड बॉक्स पर यह लोग चला रहे थे।

जिस पर किरण चौहान सहित परिवार की अन्य महिलाएं थिरक रही थी। इस दौरान यूट्यूब चैनल के लिए इनकी वीडियो शूटिंग करने वाले आदित्य नाम के व्यक्ति ने डांस करते हुए वीडियो बनाई और उसे अपने यूट्यूब चैनल पर डाली। गाना व डांस इतना अच्छा था कि देखते-देखते यह तीन से चार दिनों में लाखों लोगों तक पहुंच गई और यह लड़की पहले से ज्यादा फेमस हो गई। दोनों भाई बहन का सपना सेलिब्रिटी स्टार बनने का है। सांस्कृतिक क्षेत्र में लगातार मेहनत कर रही है। कई बड़े बड़े मंच पर प्रस्तुति दे चुकी है। इनके पिता बाल कृष्ण चौहान इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं।

You cannot copy content of this page