DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING NEWS- गला रेतकर, सिर कुचलकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी, तांदुला डैम में हुई यह घटना, देखिए तस्वीरें

बालोद। शहर के आउटर तांदुला डैम में पर्यावरण पार्क के पीछे एक युवक की हत्या हो गई है। सुबह ही इसका खुलासा हुआ। जिसके बाद अभी मौके पर डीएसपी दिनेशसिन्हा, टीआई गैंदसिंह ठाकुर व अन्य स्टाफ जांच के लिए पहुंचे हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही लग रहा है। डीएसपी दिनेश सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि किसी ने युवक का पहले धारदार हथियार से गला रेता है।

उसके बाद उसका चेहरा छुपाने के लिए पत्थर से उसे बुरी तरह से कुचल दिया है। चेहरा पहचान ही नहीं आ पा रहा है। हम भी पहचान नहीं कर पा रहे है कि यह कौन है, कहां का रहने वाला है। जेब से कुछ बरामद भी नहीं हुआ है। जिससे कुछ पहचान हो सके। हत्या का मामला है। आसपास पता किया जा रहा है कि कहीं कोई लापता तो नहीं था। वहीं जुर्री पारा में रहने वाले लोगों से भी इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। फिलहाल मरने वाले का पता नहीं है, ना ही मारने वाले का। सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि जहां घटना हुई है यहां कई लोग पिकनिक मनाने आते रहते हैं लेकिन वह इलाका शराबियों का अड्डा भी बना रहता है। आशंका यह भी है कि हत्या उनके दोस्तों ने की होगी। रात को वहां शराब पीने बैठे होंगे। किसी बात पर विवाद हुआ होगा। इसके बाद उसे मौत के घाट उतार कर आरोपी भाग गए होंगे। असलियत क्या है इसका खुलासा पुलिस जांच में सामने आएगा।

You cannot copy content of this page