DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन नर्मदाधाम में – यशवंत जैन बोले- कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा का विस्तार पूरे देश में तेजी से हुआ

देवरीबंगला-/ अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत खेरथा मंडल का प्रशिक्षण नर्मदाधाम सुरसुली में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन थे। उन्होंने कहा कि भारत की  विचारधारा का प्रभाव महात्मा गांधी के अनुसार चला। जनसघ के समय से दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा चली। आज राष्ट्रवादी विचारधारा चल रही है। भाजपा की विचारधारा सबका विकास हो, सब आगे बढ़े।

भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि भाजपा ही कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित करती है। पार्टी का कार्यकर्ता सांसद तथा विधायक से महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए कि वे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को दीपक साहू, प्रमोद जैन, चेमन देशमुख, शीतल नायक तथा मंडल अध्यक्ष दिनेश्वर बघेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उर्मिला साहू, माया चंद्राकर, अंजनी साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, पुष्पा कश्यप, शिव धर्मगुडे, संदीप जैन, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, जिला पंचायत सदस्य  नितिश मोंटी यादव, रमेश सोनवानी, शशि देशमुख, शत्रुघ्न सिन्हा, उत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page