DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डोंगीतराई और भरदाकला के स्कूल में बनेंगे 6-6 अतिरिक्त कमरें, मिली 96.84 लाख की स्वीकृति

बालोद। संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद की मांग पर एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरदाकला व डोंगीतराई में संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है।छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक कुंवरसिंह निषाद के अथक प्रयास से लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजनांतर्गत गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगीतराई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भरदाकला में 6 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 48.42 लाख के मान से 96.84 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृति पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के अध्यक्ष संतुराम पटेल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,ग्रामवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया। कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही की सक्रियता से गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार विकास की गाथा लिखी जा रही हैं, इसी क्रम में विधायक द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरदाकला व डोंगीतराई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु मांग की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्वीकृति देते हुए प्रत्येक स्कूल के लिए डीपीआई मद से 48. 42 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है । स्कूल जतन योजना मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। राशि स्वीकृति के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। साथ ही भरदाकला व डोंगीतराई के ग्रामीणों व स्कुल परिवार ने राशि स्वीकृत होने पर कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

You cannot copy content of this page