DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बढ़ते बाल अपराध और नशाखोरी रोकने को लेकर बालोद जिले में जागरूकता अभियान चलाने की मांग, हिंदसेना ने उठाया मुद्दा, जिलाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन

बालोद। जिले में लगातार बढ़ते बाल अपराध और नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए हिंदसेना ने मांग की है। इस संबंध में प्रदेश मुख्य संयोजक समाजसेवी तरुण नाथ योगी ने जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बाल अपराध एवं नशापान की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। वर्तमान में छात्र / छात्राएं जो कि कम उम्र में ही नशापान आदि का लत लगा रहे है जिससे कि बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक दोष बढ़ रही है। जिससे उनका जीवन अंधकार की ओर जा रहा है। इससे अपराध बढ़ती जा रही है। बढ़ती अपराध के कारण समाज पर भी दुष्प्रभाव पड़ रही है। इस पर तत्काल रोक लगायी जाए। स्कुलों एवं कॉलेजों में जागरूकता के लिए टीम गठित कर बाल अपराध एवं नशापान रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाई जाए। साथ ही नाबालिक बच्चों द्वारा मोटर सायकल चलाए जाने पर भी रोक लगाई जाए। नाबालिक बच्चों द्वारा मोटर सायकल चलाए जाने पर उनके अभिभावकों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। समाजसेवी संगठन हिन्द सेना मांग मांग करती है कि उपरोक्त मुद्दे पर जल्द से जल्द संज्ञान में लेते हुए टीम गठित की जाए। प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण योगी ने कहा बाल अपराध ऐसी समस्या नहीं जो हल नहीं की जा सकती हो। परंतु इस समस्या के समाधान में समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। इस समस्या का समाधान करने में सभी माता-पिता मिलकर सहयोग करें बच्चों को परिवार में ऐसा वातावरण दिया जाए जिससे किसी प्रकार असंतोष ना हो। साथ ही बच्चों में अच्छी आदतों का विकास किया जाए। परिवार का अनुशासन ना ही बहुत कठोर हो ना ही ढीला को। बच्चों को उचित प्यार दिया जाए तथा मां-बाप को अपने बच्चों को किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। अधिकतर कालेज के स्टूडेंट्स की ये शिकायत भी सामने आती है कि जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं मां-बाप को झूठ बोलकर घर से निकल जाते हैं। जिससे लगातार अपराध बढ़ती जा रही है।

हिंदसेना के युवा ब्रिगेड प्रदेश महामंत्री विवेक सोनवानी ने कहा कि आजकल युवा वर्ग में नशे की लत पहुंच जोरों से पकड़ी हुई है। जिससे आए दिन अपराध बढ़ती जा रही है। जिसके रोकथाम के लिए प्रशासन को पहल करनी चाहिए।

You cannot copy content of this page