DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी में BJP पार्षद के घर डेढ़ लाख की चोरी…..वार्ड में मचा हड़कंप……इधर IG गए,उधर चोर आये….पढ़े पूरी खबर…!

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी में बुधवार की सुबह बीजेपी पार्षद के घर करीब डेढ़ लाख की चोरी हो गई, बीजेपी पार्षद के घर चोरी होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया,जिसके बाद तत्काल बीजेपी पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, और पुलिस छानबीन में जुट गई है,दरअसल धमतरी शहर के रामसागर पारा वार्ड के पार्षद श्यामा साहू, बुधवार की सुबह रोज की तरह सुबह 5:00 बजे कैंटीन चली गई, जिसके बाद चोरों ने धावा बोल दिया,और चोर ने चोरी करने के बाद बीजेपी पार्षद के ठीक पांच सौ मीटर दूर सुलभ शौचालय के संडास में दस्तावेज को गीला कर नष्ट करने की कोशिश किया,वही श्यामा साहू पार्षद पति जगदेव राम साहू 9:00 बजे घर पहुंचे, तो अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था, जिसके बाद पार्षद पति जगदेव राम साहू ने पार्षद श्यामा साहू को फोन के माध्यम से घर बुलाया,और अलमारी में समान खंगाला तो सोना चांदी नगद सहित मोबाइल को पार चोरों ने कर लिया था, पार्षद श्यामा साहू ने बताया कि वह रोज सुबह 5:00 बजे अपनी कैंटीन चली जाती है, जिसके बाद कैंटीन का पूरा काम कर वापस लौटती है,इसी दौरान चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया,पार्षद श्यामा साहू का यह भी कहना है, कि कांग्रेस शासन में बीजेपी पार्षद घर चोरी हो रही है, कहीं ना कहीं कांग्रेस शासन में लूट डकैती बढ़ गई है,जिसके कारण अब बीजेपी पार्षद के घर ऐसी घटना हो रही है। आपको बता दें कि मंगलवार को ही रायपुर रेंज के आईजी शेख आरिफ हुसैन ने धमतरी का जायजा लिया था और अधिकारियों को क्राइम कंट्रोल करने के लिए सख्त निर्देश दिए थे लेकिन ठीक एक रात बीतने के बाद सुबह चोरी की सूचना मिल गई,जो कि बीजेपी पार्षद श्यामा साहू रामसागर पारा की बात है।

You cannot copy content of this page