DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“कका” ने की थी घोषणा,किल्लेकोड़ा हाई स्कूल का हुआ उन्नयन, बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों में हर्ष

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा की बहुप्रतीक्षित मांग जो कि उन्नयन रहा है ,अनुपूरक बजट में आने के साथ ही पूरा हो गया ।2007 ईस्वी में हाई स्कूल की स्थापना हुई थी -जोकि आज 15 वर्षों के पश्चात हायर सेकेंडरी स्कूल में तब्दील हुई है ,जिसका पूरा श्रेय अनिला भेड़िया महिला एवं बाल विकास मंत्री को जाता है । ज्ञात हो कि 19 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मालीघोरी आगमन में जन चौपाल के दौरान उन्नयन की घोषणा की थी जो आज अमल हो गया है। इसी तारतम्य में आज एक छोटा सा कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा के सभागार में आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि राजाराम तारम शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय मुखर्जी ने किया। विशेष अतिथि के रुप में अधन सिन्हा सदस्य, निर्भय भंडारी सदस्य आदि उपस्थित थे ।अतिथियों के द्वारा मां शारदे के पूजन अर्चना के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने पूजन के दौरान वेदमाता गायत्री के मंत्रोच्चार किया। इस अवसर पर अजय मुखर्जी प्राचार्य ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-उन्नयन के साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों को अलग-अलग विषय पढ़ने का लाभ मिलेगा, मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ हैं ।मुख्य अतिथि की आसंदी पर बोलते हुए राजाराम तारम ने कहा कि- व्यक्ति को किसी चीज की प्राप्ति के लिए धैर्य रखना चाहिए तभी सफलता मिलती है, और मंजिल पाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। एनआर शिवना सर प्रधान पाठक ने उपस्थित सभी लोगों को उन्नयन की बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉ बी.एल .साहसी व्याख्याता ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि- उन्नयन हम सबके संगठित प्रयास का परिणाम है, जो आगे भी जारी रहेगा ।श्रीमती भेडिया ने हमारे दो बहुप्रतीक्षित मांगे जिसमें पहला परीक्षा केंद्र तथा दूसरा हाई स्कूल उन्नयन रहा है उसे पूरा किया इसके लिए मैं उन्हें हृदय से साधुवाद देता हूं ।

आभार प्रदर्शन श्रवण यादव ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे जिनमें- जे.पी. बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता ,घनश्याम पटेल व्याख्याता ,श्रीमती त्रिजला ठाकुर सहायक शिक्षिका, श्रवण यादव क्लर्क ,कुशल देवदास आदि उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाते हुए बधाई दिए हैं और एक दूसरे का सम्मान किए। अंत में विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उन्हें मुंह मीठा कराया इस दौरान खूब पटाखे छोड़े गए और ऐसा लग रहा था मानो होली और दिवाली एक साथ मनाई जा रही हो, देखते ही देखते गांव में चारों ओर खुशियों का माहौल बन गया और उन्होंने मंत्री महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page