DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही में अब ई-रिक्शे से उठेगा शहर का कचरा, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने दिखाई हरी झंडी


गुंडरदेही। नगर पंचायत गुण्डरदेही को बालोद जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी के माध्यम से पांच नई ई – रिक्शा गरबेज कंटेनर मिला है। जिनका संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा मिलने से गुंडरदेही के वार्डों से कचरा उठाने में आसानी होगी। इस दौरान कार्यक्रम में गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर, सीएमओ चंद्रकांत शर्मा, पार्षद सलीम खान, जोन अध्यक्ष सलीम भाई, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय साहू, एल्डरमैन लखन निषाद, प्रेमलता सोनी, सोहन सोनी, धर्मेंद्र साहू, रिजवान तिगाला, फैज बॉक्स, डूपेंद्र साहू एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page