DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ग्राम पड़कीभाट, ओझागहन में संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई मीना साहू

गुरूर। गुरूर ब्लाक के ग्राम की पड़कीभाट, ओझागहन में रविवार को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति मीना सत्येंद्र साहू शामिल हुई। जिन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे खेलों को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना की। राजीव युवा मितान क्लब के जरिए युवाओं को रचनात्मक कार्यों में सक्रिय करने की पहल को दूरगामी सोच बताया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं और बुजुर्ग भी खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। गांव गांव में खेल आयोजित किए जा रहे। गांव का माहौल बदल रहा है तो खेलों को फिर से हमारी संस्कृति में उभारने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है ।

अध्यक्षता केदार देवांगन (सभापति जिला पंचायत बालोद) ने की।
आयोजन के विशेष अतिथि प्रभात धुवे (जनपद पंचायत अध्यक्ष गुरूर), राजकुमार साहू (सभापति जनपद पंचायत गुरूर) गौतम सिंह कुंजाम (सरपंच ग्रा. पं ओझागहन) श्री पितेश्वर देवांगन (सचिव ग्रा.पं. कोसागोदी) ,चेतन लाल साहू (उपसरपंच ग्राम पंचायत ओझागहन) समस्त पंच गण (ग्राम पंचायत ओझागहन),रूखमणी साहू (प्रधान पाठक था. पू. मा. था. ओझा . ) कोमेश्वरी साहू (प्रधान पाठक शा.प्रा.शा. पड़की भाट) रिघुराम साहू (ग्राम पटेल पड़की भाट) जालंधर नेताम (ग्राम पटेल ओझागहन) बोधन साहू (शिक्षक ओझागहन) थानू राम साहू ( भूतपूर्व सरपंच ओझागहन) चित्ररेखा काशी राम साहू (पूर्व सरपंच ओझागहन) संतराम यादव (अध्यक्ष गौठान समितिओझागहन) रामजी कुंजाम (सफल कृषक ओझागहन) दुजेन्द्र साहू (सफल कृषक ) पंचू राम साहू (अध्य. ग्रामीण साहू समाज पड़कीभाट) लेखू राम साहू (अध्य. शाला विकास समिति) समस्त सदस्य ग्राम विकास समिति ओझागहन व पड़कीभाट थे।राजीव युवा मितान क्लब एवं ग्राम पंचायत ओझागहन एवं समस्त ग्रामवासी पड़कीभाट व ओझागहन का आयोजन में सहयोग था।

You cannot copy content of this page