DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्मदिन पर जिला पंचायत सभापति मीना सत्येंद्र साहू ने दी पर्यावरण बचाने की सीख, गौठान में लगाए पौधे

गुरूर। सोमवार को मीना सत्येंद्र साहू जिला पंचायत सभापति बालोद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया। ऐसा कर उन्होंने अपने जन्मदिन पर पर्यावरण बचाने किसी की सीख भी दी। बालोद गहन के गौठान में उन्होंने यह पहल की। इस दौरान मौजूद अन्य लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। जिसमें गुरुर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रभात ध्रुव, उपाध्यक्ष तोषण साहू, जनपद सभापति राजकुमार साहू ,सभापति एस कुमार कलिहारी, सभापति पाल सिंह भूआर्य, सभापति सरस्वती धीरपाल चंद्राकर, जनपद सदस्य कुलेश्वरी कावड़े,पूर्व सभापति रिखी साहू, बालोदगहन सरपंच पुरंजन यादव, उपसरपंच कुमार सिंह एवं समस्त पंच गण एवं क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता गण की उपस्थिति में ग्राम बालोदगहन गौठान परिसर में वृक्षारोपण कर मीना साहू ने अपना जन्मदिन मनाया ।

You cannot copy content of this page