DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिकरीपार में हुआ छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक का आयोजन

गुरुर। राजीव युवा मितान क्लब पिकरीपार के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक का आयोजन17 से 22 जुलाई तक शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती चंदा साहु ,अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष डोमार देवांगन और विशेष अतिथि झननु राम,यादराम,नमिता साहू,अनिता देवांगन, विराजमान थे।।इस ओलंपिक खेल में 16 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।

जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।। सरपंच चंदा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से पारंपरिक खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है।। हमारे संस्कृति और विरासत को एक नई दिशा एवम पहचान मिल रही है।।राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि यह खेल ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक 16 प्रकार के ओलंपिक खेली जाएगी।।इस ओलम्पिक मे16 प्रकार के दलीय एवम एकल श्रेणी में पारम्परिक खेल शामिल है।।यह प्रतियोगिता छः स्तरों में आयोजित होंगे जिसमे महिला व पुरुष के अलग वर्ग होंगे।वही हर गांव ,हर ब्लॉक,हर जिले में स्थानीय खेलो का आयोजन होंगे।।ग्रामीण अध्यक्ष डोमार देवांगन ने कहा कि छतीसगढिया ओलंपिक से गांव गांव के लोग उत्साहित है।

ग्रामवासी को आयोजन की बधाई देते हुए सभी ग्रामीणों को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।। इस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य नमिता साहू, इतेश कुमार,चूड़ामणि,झननु,संगीता रविकांत,नितीन,नीलकंठ, भुनेश्वरी,जमुना,बिंदिया,कृष्णकांत,दानेश्वर,अनिता,सोनम,जानकी,संध्या,प्रेम,वासु, नितेन्द्र,राहुल,दाऊलाल, मितानीन लक्ष्मी साहू, झुममर साहू,हरिशंकर,हेमंत साहू,मिलन यशवंत साहू साथ ही समस्त ग्रामवासी का सहयोग रहा।।

You cannot copy content of this page