
गुरूर। गुरुर में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के निर्देश पर एवम बालोद के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा के मार्गदर्शन में पीएम नरेद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर कि महिला के साथ हुई घटना की तुलना छत्तीसगढ़ राज्य से कर हमारे राज्य को बदनाम करने के विरोध में पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। प्रधानमंत्री ने मणिपुर की कानून व्यवस्था की तुलना छत्तीसगढ़ से करके छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की साजिश हो रही है। क्योंकि यह वर्ष चुनावी माहौल है इस कारण ऐसा बयान दिया जा रहा है।
पुतला दहन में यह थे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में सुमीत राजा राजपूत, विधान सभा अध्यक्ष संदीप साहू, साजन पटेल, तुलेश सिन्हा, जिला, गजेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस के पुर्व प्रशासनिक महासचिव आदित्य दुबे, विधानसभा उपाध्यक्ष सानू पाल, देवेन्द्र साहू, मोहनिश पारकर, राहुल निषाद, शादाब कुरेशी, गब्बर सोनी, अजहर तिगाला,फैज अली, कान्हा, अरशद, कृष्णा बघेल, मृतुंजय सिंह , तारकेश सिन्हा, सभी गुरुर ब्लॉक के युवा कांग्रेस पदाधिकरी,एवम कार्यकर्त्ता शामिल थे।












