DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिक्षेत्रिय साहू समाज की बैठक में अध्यक्ष रेवती साहू ने समाज की महिलाओं को आगे आने किया प्रेरित

दल्ली राजहरा। महिला परिक्षेत्रिय साहू समाज कोंडे एवम रेलवे कॉलोनी की बैठक एक साथ कर्मा मन्दिर दल्लीराजहरा में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत माता कर्मा की आरती के साथ हुई। बैठक में वार्ड क्र. 15 एवं 16 की महिलाएं उपस्थित थी। बैठक में साहू समाज भवन दल्लीराजहरा में 23 जुलाई को हरेली उत्सव मनाने पर चर्चा हुई।
परिक्षेत्रिय साहू समाज कोंडे की अध्यक्ष श्रीमती रेवती साहू ने कहा कि साहू समाज महिला मन ल समाज में आगे लाय के प्रयास करत हे। हम महिला मन घर के काम अऊ खाना बनाए में इतना व्यस्त रहिथन कि समाज में आगे आय के समय नई मिलए। इसलिए हम सब अऊ साहू समाज मिलकर के हरेली उत्सव मनाए निर्णय ले हे । हरेली उत्सव में गीत, संगीत और खेल के साथ साथ सावन झूला के आयोजन भी होही। आगे उन्होंने कहा कि सब माँ मन ल अपन बेटी के साथ दोस्त की तरह व्यवहार करना चाहिए। और समाज में सही दिशा की ओर कदम रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
बैठक में वार्ड क्र. 15 रेलवे कालोनी परिक्षेत्रिय अध्यक्ष कुंती साहू , साहू समाज जिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती अंजू साहू, मां कर्मा महिला संगठन के अध्यक्ष दामिनी साहू, टेबलर शीट परिक्षेत्रिय की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, महिला साहू समाज ललिता साहू, मान बाई, रामेश्वरी, हेमेश्वरी टोमेश अनिता, रेखा साहू, गायत्री साहू, निर्मला साहू, उमा साहू, संगीता साहू एवम अन्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page