DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकता का उदाहरण पेश- लंगर में भागीदार बनी हिन्द सेना

बालोद। राष्ट्रहित में समर्पित समाज सेवी संगठन हिंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार समाज सेवा में एक पहल करते हुए बालोद जिला के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज अहमद के द्वारा हजरत बाबा सैयद शाह अली के दरगाह में लंगर का कार्यक्रम रखा गया। इम्तियाज अहमद ने बताया कि महीने के हर 19 तारीख को यहां लंगर का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंद सेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तरुण नाथ योगी, प्रदेश महामंत्री विजय हरदेल, प्रदेश मंत्री असरार अहमद, मजदूर यूनियन संघ के प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारडा, जिला संगठन मंत्री विशिष्ट साहू मुन्नाभाई, खादिम इलियास सिदकी, तौहीद अहमद,अबरार सिद्दकी,इप्टिखार अहमद और हिन्द सैनिक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page