DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोड़ेला स्कूल में शिक्षक मोती लाल साहू को दी गई बिदाई

बालोद। शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला गोड़ेला के द्वारा सहायक शिक्षक मोती लाल साहू का बहुत ही भव्य बिदाई व जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। मोती लाल साहू को यह बिदाई उच्च वर्ग शिक्षक की पद्दोन्नति पश्चात अन्य शाला जाने पर दिया गया। साहू की बिदाई में पूरे गांव के लोग सम्मिलित हुए। जिसमे शाला प्रबंधन समिति ,गांव के गणमान्य नागरिक ,संकुल देवरी (द) के समस्त शिक्षकगण की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा त्रिपाठी एवं सनत देशमुख द्वारा किया गया। उसी दिन मोती लाल साहू का जन्मदिन भी था तो शाला परिवार में वृक्षारोपण कर जन्मदिन भी मनाया गया। बिदाई समारोह में ग्रामीण जन और शाला परिवार बहुत ही भावुक मन से सर को बिदाई दिए। शाला के पुराने बच्चों की भी उपस्थिति बिदाई में रही। बच्चे बहुत भावुक हो गए थे। लगभग 15 वर्ष की सेवा देने के बाद बिदाई का पल बहुत ही भावुक था। बिदाई के बाद लगभग 60 लोग जिसमे स्कूली बच्चे, ग्रामीण और शाला परिवार मोती लाल साहू को बाजे गाजे के साथ उनके घर तक ग्राम खुरसुल छोड़ने गए।
शाला के प्रधान पाठक आर के हिरवानी, शोभा राम देवांगन और शर्मा सर,ठाकुर सर और अन्य शिक्षक गण ने साहू सर के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

You cannot copy content of this page