DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा ओटेबन में सेंधमारी, चैनल गेट उखाड़ कर घुसे थे चोर, फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर

माधुरी दीपक यादव, बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम ओटेबन में विष्णु मंदिर के पास ही संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने पैसे चुराने का प्रयास किया हालांकि चोर कामयाब नहीं हुए। लेकिन बैंक के चैनल गेट को नीचे से उखाड़ कर अंदर घुसे थे। फिर लॉकर तक पहुंचते हुए लाकर को भी तोड़ने का प्रयास किए लेकिन असफल रहे। लॉकर का हैंडल टूटने के बाद चोर वहां से कैमरे डीवीआर निकाल कर ले गए। नकदी चुरा नहीं पाए लेकिन पकड़े जाने के डर से कैमरे से संबंधित सामान उठाकर ले गए। घटना का खुलासा हुआ।मामले में स्पेशल स्क्वाड टीम और स्थानीय थाने की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी वीना यादव का कहना है कि अभी जांच चल रही है। बीती रात की घटना होने का अनुमान है। जल्द आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page