DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा समिति ने सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण

बालोद| जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा समिति के द्वारा अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम रखा गया इस दौरान बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए सामग्री वितरित की गई।

गुरू पूर्णिमा के मौके पर शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से दिल्लीवार क्षेत्रीय कुर्मी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख सहित शिशु मंदिर के प्रमुख ताराचंद साहू, शिक्षक रेखालाल देशमुख, धनंजय साहू, खेमिन साहू, माधुरी यादव, चैन कुमारी नेताम, भावना सुनहरे, रीना देशलहरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुलापी बघेल सहित कुर्मी समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page