DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद, डौण्डी लोहारा की संयुक्त कार्यवाही: 2 आरोपी से 3 पेटी, 140 नग प्लेन शराब जब्त

बालोद| पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री नवनीत कौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में साइबर सेल बालोद एवं थाना स्तर पर अवैध जुआ ,सट्टा ,शराब पर कार्यवाही हेतु विशेष टीम तैयार किया गया।    

प्रकरण क्रमांक 01. थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम देवीनवागांव घर के बाड़ी के पास आरोपी लोमेष कुमार पिता हेमन्त यादव उम्र 18 वर्ष साकिन देवीनवागांव थाना-बालोद जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के बाड़ी में शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना बालोद टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लोमेष कुमार के कब्जे से 50 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 4000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.293/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।
प्रकरण क्रमांक 2. थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र के ग्राम बड़गांव घर के सामने आरोपी दषरथ साहू पिता मात्रा राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन बड़गांव थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के सामने शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना डौण्डी लोहारा टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी दषरथ साहू के कब्जे से 90 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 7200/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.100/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।
शराब तस्करों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद श्री नवीन बोरकर, थाना प्रभारी डौण्डी लोहारा श्री राय बहादुर यादव, सउनि विश्राम साहू साइबर सेल सउनि श्री धरम भुआर्य प्र.आर. भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक छन्नु बंजारे, मनोज मेश्राम, दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही है।  

You cannot copy content of this page