DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मौत का जिम्मेदार – टक्कर मारने वाली गाड़ी निकली पायल बस, एक की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

गुंडरदेही/ बालोद – सिकोसा से इरागुड़ा मार्ग के पास 15 दिसंबर को अज्ञात बस की टक्कर से एक की मौत हो गई थी तो दूसरा ग्रामीण घायल था पुलिस ने छानबीन की तो अज्ञात वाहन पायल सर्विस की बस निकली जाँच के बाद गुरुवार को बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है प्रार्थी उद्ला राम यादव निवासी वार्ड क्रमांक 04 ईरागुडा ने बताया 15 दिसंबर को शाम 04 बजे सिकोसा बाजार करने गया था तभी सूचना मिला कि शाम 4.30 बजे मेरा साला भूवन लाल यादव अपने साथी सुनील यादव के साथ सुनील यादव के मोटर सायकल क्रमांक CG08NC5150 के पीछे बैठकर दोनो सिकोसा बाजार जा रहे थे कि चन्द्राकर ईटा भट्ठा के पास ग्राम सिकोसा मेन रोड में पहुचे ही थे तभी सामने तरफ से आ रही पायल बस सर्विस क्रमांक CG07E6660 के चालक द्वारा काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मोटर सायकल सहित ठोकर माकरकर एक्सीडेंट कर दिया है.

एक्सीडेंट से भूवन लाल यादव को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गया था एवं सुनील यादव को भी चोटे आई है। सूचना पाकर मौके पर जाकर देखा साला भूवन लाल यादव मृत अवस्था में रोड किनारे पड़ा था एवं सुनील यादव को चोट आने से घायल था। जिसे ईलाज के लिए गुण्डरदेही अस्पताल भेजवाए। मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। पायल बस क्रमांक CG07E6660 के चालक वाहन लेकर फरार हो गया था।

You cannot copy content of this page