DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हादसे में घायल हुआ एलआईसी एजेंट, हाईवा चालक के खिलाफ केस हुआ दर्ज

बालोद -अर्जुन्दा पुलिस ने गुरुवार को कुरदी में हुए 13 दिसंबर की सड़क दुर्घटना के मामले में हाईवा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है प्रार्थी ज्ञानदास  गेण्ड्रे निवासी कमरौद की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है अर्जुन्दा से लौट रहे एक एलआईसी एजेंट हितेश कुमार देशलहरे घटना की रात की बिना संकेतक खड़ी हाईवा के पीछे टकरा गया था जिसे गंभीर चोंट आई है अभी भी दुर्ग के अस्पताल में इलाज चल रहा है ज्ञानदास ने बताया 13 दिसंबर  के सुबह करीबन 9 बजे मेरा भांजा हितेश कुमार देशलहरे बीमा कार्य करने हेतु ग्राम कमरौद से अर्जुन्दा जा रहा हूं कहकर अपने मो.सा. हीरो होण्डा पैशन क्रमांक सीजी 08 ई 6266 से निकला था ,जो बीमा कार्य कर वापस अपने घर ग्राम कमरौद आ रहा था.

शाम करीबन 06.30 बजे ग्राम कुरदी मुख्य मार्ग परमेश्वरी किराना दूकान के सामने रोड के बीच में हाईवा क्रमांक सीजी 11 एबी 2901 के चालक द्वारा हाईवा को बिना सांकेतिक चिन्ह को लगाये बिना व वाहन का पार्किंग लाईट चालू किये बिना खड़ा कर दिया था जिस कारण मेरा भांजा हितेश कुमार अपने मो.सा. से अंधेरे लोक मार्ग के बीचो बीच में रखे हाईवा में टकराकर दुर्घटना कारित होने से मेरे भांजा के सिर पर चोट लगने से ईलाज हेतु 108 वाहन से शासकीय अस्पताल अर्जुन्दा लाये जहां से उचित उपचार हेतु रिफर करने पर पल्स अस्पताल नेहरू नगर दुर्ग में ले जाकर भर्ती किये हैं

You cannot copy content of this page