DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर अर्जुन्दा में संपन्न, मुख्यमंत्री ने आने वाले चुनाव पर जीत के लिए दिए गुरुमंत्र


बालोद। छत्तीसगढ़ में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। बुधवार को अर्जुन्दा के लोकरंग भवन में विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़े और उन्हें चुनाव के पहलुओं समेत अन्य विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दी। इस दौरान शिविर में प्रशिक्षार्थी के रूप में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर, जोन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और प्रदेश प्रतिनिधि शामिल हुए।

भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर झूठ फैला रहे – श्री भूपेश बघेल
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग सिर्फ झूठ परोसने के लिए कर रहे। हमारे देश के इतिहास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के योगदान को तोड़-मरोड़ कर झूठ फैलाया जा रहा। इसलिए आजादी के बाद से कांग्रेस का इतिहास और उपलब्धि की जानकारी हर कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास स्थानीय मुद्दा नहीं – श्री गिरीश देवांगन


खनिज निगम बोर्ड के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने कहा कि भाजपा के पास कोई स्थानीय मुद्दा नहीं रहा। इसलिए वे इस बार भी सोशल मीडिया पर झूठ का सहारा लेने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस सच के साथ सोशल मीडिया पर काम करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जोश और धरातल पर किए गए कामों को देखकर भाजपा के स्थानीय नेता इस बार भी उम्मीद खो चुके हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबले के लिए केंद्रीय नेताओं पर फोकस किया जा रहा है।

कांग्रेस ने जो कहा, वो कर दिखाया – श्री कुंवर सिंह निषाद


कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने भूपेश सरकार की उप​लब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस ने कहा वो किया। जो भाजपा सरकार में 15 साल में नहीं हुआ था। उसे हमनें साढ़े चार साल में कर दिखाया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हर दिशा में काम हुआ है। महिला-युवा, किसान, मजदूर, हर वर्ग के लोगों को फायदा मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ में लोग कहते हैं भूपेश है तो भरोसा है।

You cannot copy content of this page