DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षा के क्षेत्र में सेवा: समाजसेवी ओमप्रकाश देते हैं बच्चों को हर साल पेन, कॉपी, कंपास सेट

बालोद। ग्राम बोरी के रहने वाले समाजसेवी ओमप्रकाश साहू शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा हर साल शिक्षा सत्र शुरू होने पर विशेष पहल की जाती है। शासकीय प्राथमिक शाला बोरी में अध्ययन करने वाले सभी जरूरतमंद और गरीब बच्चों को वे हर साल अपनी ओर से निशुल्क पेन, कॉपी और कंपास सेट देते हैं। बुधवार को भी उन्होंने यह पहल की। इस सराहनीय कार्य के लिए सभी ग्रामीणों और शाला परिवार ने उनका आभार जताया।

You cannot copy content of this page