DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनसभा लेने दुर्ग पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृष्ण कांत पवार के नेतृत्व में बालोद जिले के हजारों कार्यकर्ता जनसभा में हुए शामिल

बालोद। राजनीति के चाणक्य कहलाने वाले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए दुर्ग पहुंचे ।ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में नौ वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के दिग्गज राष्ट्रीय नेता अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करने पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग पहुंचे थे। इससे पूर्व संपर्क से समर्थन भाजपा के कार्यक्रम के अंतर्गत पंडवानी गायिका एवं पद्मश्री से सम्मानित उषा बारले से उनके निवास स्थान जाकर पद्मश्री उषा बारले के 2 माह पूर्व उसके घर आने के वादे को पूरा करने उनके सेक्टर-1 भिलाई स्थित निवास स्थान पर पहुंचे परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात किए। बालोद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में अमित शाह के दुर्ग आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बालोद जिले के सभी 9 मंडलों से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों वाहनों एवं बसों के माध्यम से 5 हजार कार्यकर्ता दुर्ग पहुंचे। सभा में अमित शाह के आगमन पर भारत माता नरेंद्र मोदी अमित शाह जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। सभा हाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह ने ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि आज से भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है 2024 में नरेंद्र मोदी का आना देश में की जनता ने तय कर लिया है। वैसे ही 2023 में सत्ता परिवर्तन का मन छत्तीसगढ़ की जनता ने बना लिया है। मोदी सरकार की अनेकों उपलब्धियों को गिनाते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे।

सभा को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, शहित भाजपा के दिग्गज नेता नारायण चंदेल, सरोज पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे,संतोष पांडे ,मोहन मंडावी,सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया । बालोद जिले से सभा में शामिल होने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं के लिए सैकड़ों वाहन व बसों की व्यवस्था की गई थी। जिसमें स्वस्फुर्त भाजपा के कार्यकर्ता समय पर पहुंचे। जिला प्रभारी मधुसूदन यादव के निर्देश जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक गण प्रीतम साहू, राजेंद्र राय ,वीरेंद्र साहू, बालमुकुंद देवांगन सहित प्रभारी प्रीतेश गांधी, राजेश ताम्रकार , सचिन बधेल, देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, कौशल साहू, सुरेश निर्मलकर, दुष्यंत सोनवानी, प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल ,रुपेश सिन्हा, राकेश द्विवेदी, मनीष झा सहित जिला, मंडल के महामंत्री, पदाधिकारियों कार्यक्रम के लिए विभिन्न प्रभारी सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनो से बैठको व तैयारी में लगे रहे। परिणाम स्वरूप कार्यक्रम सफल रहा। जिसके लिए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page