जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद, नेहरू युवा केंद्र संगठन बालोद ने मनाया योगा डे



बालोद| जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद, साथ ही नेहरू युवा केंद्र संगठन बालोद ने इंडोर स्टेडियम गंजपारा बालोद में योग दिवस का संचालन किए जिनमें सर्वप्रथम सामान्य वॉर्म अप से प्रारंभ करके स्ट्रेचिंग सूर्य नमस्कार, योग , प्राणायाम फिर अंतः सूर्य गायत्री शांति मंत्रों के साथ दिन का आरंभ किए जिनमें 27 प्रतिभागी शामिल हुए.जिला मार्शल आर्ट्स अकादमी तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन बालोद दुर्ग के परस्पर सहयोग से युवाओं के लिए अनेक तरह का कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिससे वृक्षारोपण, जागरूक रैली फिट इंडिया मूवमेंट, स्वच्छता रैली, अभियान,जल संरक्षण, समाज सेवा ऐसे विभिन्न कार्य जिनसे अच्छा समाज का विस्तार जो सकें. आज के योग दिवस पर मुख्यतः राष्ट्रीय स्वयं सेवक वासुदेव, जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के कोच खोगेश्वरि गेंदे, यामिनी कौमार्य, मोनेश साहू तथा खिलाड़ी शामिल रहें

You cannot copy content of this page