DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक चोर ऐसा भी- मालिक घर ही लाइटर व राड लेकर चोरी करने पहुंचा, पकड़ा गया तो मुंह छिपाकर कहने लगा मैं कोरोना पॉजिटिव हूं

चार चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 02 नग सोने के कंगन,15000 रू नगद बरामद, मोबाईल चोरी के 02 आरोपी से 03 नग मोबाईल जप्त,एएसपी ने किया मामले का खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए

बालोद – दल्लीराजहरा में हुई अलग अलग चार चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने तीन चोर व एक नाबालिग को पकड़ा है. तीन बालिग चोरों को रिमांड पर गुरुवार को जेल भेजा गया. मामले का खुलासा बालोद में एएसपी डीआर पोर्ते ने किया. इस दौरान थाना प्रभारी टीएस पथावी भी मौजूद रहे. एएसपी ने बताया पकड़े गये चोर बड़ी चोरी के फ़िराक में भी थे. जिनके यहां चोरी हुई वहां और जेवरात रखे गये थे. जिन पर उनकी नजर नहीं पड़ी. चोर उमेश वर्मा रात के अँधेरे में बकायदा लाइटर व लोहे का राड लेकर चोरी करने जाता था.

चोर उमेश वर्मा तो जिनके यहां चोरी किया था. उसी का ड्राइवर निकला. यानी अपने मालिक के घर ही चोरी किया था. जब गुरुवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मीडिया के सामने लाया तो वह अपना मुंह छिपा रहा था. जब पत्रकारों ने कहा चेहरा दिखाओ. तो कहने लगा मैं कोरोना पॉजिटिव हूं. फिर मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने आरोपी को डांटते हुए कहा क्यों झूठ बोल रहे हो, चेहरा दिखाओ. तब उसने चेहरे से मास्क हटाया .

देखिये वीडियो कैसे हुई थी घटना एएसपी ने किया खुलासा

वीडियो यूट्यूब लिंक से

इस मामलों में हुई गिरफ्तारी

केस 1

शातिर चोर उमेश वर्मा

प्रार्थी अजय कुमार कुकरेजा पिता कन्हैया लाल कुकरेजा उम्र 43 साल साकिन वार्ड न. 02 मेन रोड चिखलाकसा थाना राजहरा में थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 दिसंबर के रात्रि 20.30 से 14 दिसंबर के 22.30 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर का दरवाजा का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 01 जोड़ी सोने का कंगन एवं नगदी रकम 21000 रू कुल कीमती 90,000 रू की चोरी कर ले गया है। जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में  नगर पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलीम खान के निर्देशन में निरीक्षक टी.एस पटटावी , महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी, आरक्षक दीपक वानखेडे,  थामसन पीटर, श्यामाचरण, कोमल साहू ,ओम प्रकाश साहू के टीम द्वारा लगातार संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी। इस दौरान संदेही उमेश वर्मा पिता रामदास वर्मा उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र 24 न्यू बस स्टैण्ड राजहरा से पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किया। आरोपी उमेश वर्मा से चोरी की मशरूका 02 नग सोने का कंगन एवं नगदी रकम 15000 रू की जप्ती की गई है। आरोपी उमेश प्रार्थी अजय का ड्राइवर ही निकला।

केस 2

एक महिला जो वार्ड 7 राजहरा में रहती है, ने मोबाईल किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट 13 नवम्बर को लिखाई थी। विवेचना के दौरान विवेचक सउनि संजीवन साहू हमराह आरक्षक प्रहलाद कुर्रे द्वारा विधि से संर्घषरत बालक(नाबालिग) से मोबाईल जप्त किया गया।

केस 3

प्रार्थी भुपेन्द्र साहू पिता गुलाब राम साहू उम्र 23 साल साकिन वार्ड न. 26 अनिल प्रेस के पीछे राजहरा ने 15 अक्टूबर के रात्रि घर में मोबाईल किमती 10990 /- रू को चार्ज में लगाया था। जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर 16 अक्टूबर को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान विवेचक सउनि संजीवन साहू हमराह आरक्षक प्रहलाद कुर्रे को अज्ञात आरोपी के पतासाजी में नयापारा रवाना किया गया था। जिसमें संदेही आरोपी किशन गिलहरे पिता सुखेलाल गिलहरे उम्र 35 साल साकिन नयापारा राजिम थाना गोबरा नयापारा राजिम जिला रायपुर का पतातलाश कर उसके कब्जे से विवो कंपनी का मोबाईल किमती 10.990 रू जप्त कर आरोपी को 16 दिसंबर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

केस 4

प्रार्थी विनोद कुमार पिता रजनू राम धनकर उम्र 23 साल साकिन ग्राम कुसूमकसा थाना राजहरा द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 18 अक्टूबर को अपना मोबाईल रियल मी2 कीमती 5000 रू जिसे अनिल जेठवानी फुटस हाउस दुकान में चर्जिग में लगाया। जिसे कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्र 427/2020 धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संदेही रूपेश गोरे पिता हन्सु गोरे उम्र 24 साल साकिन ग्राम पथराटोला को चोरी के मोबाईल के साथ 13 दिसंबर  को  गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

You cannot copy content of this page