DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मंदिर मे चोरी करने वाला शातिर चोर को गुंडरदेही पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार, सिकोसा भट्ठी के पास चिल्हर पैसे को भुनाने तलाश रहा था ग्राहक

अलग – अलग थाना क्षेत्रो के मंदिरो मे करता था चोरी

बालोद| 20.06.2023 को सूचना मिला की एक व्यक्ति देशी शराब दुकान सिकोसा के पास एक गुलाबी रंग की तकिया खोल का थैला बनाकर बहुत सारा चिल्लर व नोट रूपये रखा है। तथा चिल्लर व नोट का बडे नोट भुनाने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है, सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहन के संदिग्ध व्यक्ति को रेड कार्यवाही किया तो वह अपना नाम महेश यादव पिता राधेलाल यादव उम्र 28 साल साकिन निपानी थाना व जिला बालोद  (छ.ग.) का रहने वाला बताये जो घटना दिनांक 19.06.2023 के रात्रि ग्राम सांकरा (क) थाना व जिला बालोद के दुर्गा मंदिर के दान पेटी को तोडकर दान पेटी में रखे चिल्लर पैसे व नोट एवं सोने की हार को चोरी करना बताये आरोपी की तलाशी लेकर गवाहों के समक्ष चिल्लर व नोटों को गिनती किया गया जो कुल 7,959 रूपये व एक नग सोने का मंगलसूत्र कीमत 8000 रुपये कुल योग 15,959 रुपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी को दिनांक 20.06.2023 को गिर. किया गया है। ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है।  पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में,  अति0पुलिस अधीक्षक  हरीश राठौर निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही  गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं सउनि अरविंद साहू प्रभारी थाना गुण्डरदेही के नेतृत्व मे उक्त कार्यवाही मे आर. पंकज तारम, आर.पुकेश साहू, आर. सुमित पटेल का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page