DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मछुआ सम्मेलन में पहुंचे संसदीय सचिव ने अपने पुस्तैनी काम के लिए किया प्रोत्साहित, जाल वितरण हुआ

बालोद –गुरुवार को जिला निषाद भवन में आयोजित  मछुआ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर  सिंह निषाद ने अन्य निषादों को अपने पुस्तैनी काम को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए मछली पालन को एक अच्छा रोजगार बताया। छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुवा कांग्रेस द्वारा मत्स्य कृषको को  शासन के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हुआ। विशेष अतिथि के रूप में एमआर निषाद अध्यक्ष,मछवा कल्याण बोर्ड छग,  चंद्रहास देवांगन सहित अन्य भी पहुंचे थे.

सभी अतिथियों ने जिले के विशिष्ठ मत्स्य कृषको को साल श्री फल से सम्मनित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मत्स्य कृषको की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने  हेतु 09 कृषको को आइस बॉक्स,05 कृषको को प्रदर्शन इकाई का चयन कर उत्कृष्ठ मत्स्य उत्पादन हेतु परिपूरक मत्स्य आहार, 03 समितियों को महाजाल एवं 03 मत्स्य विक्रेताओं को विक्रय सुविधा हेतु मोटर साइकिल के साथ आइस बॉक्स प्रदान किया गया। आयोजन में राज्य स्तर के मछुवा कांग्रेस के विशेष पदाधिकारी गण एवं जिले के समितियों के अध्यक्ष व मत्स्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page