DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- आज आई कोरोना केस में गिरावट, लंबे समय बाद मिले 39 मरीज, सबसे कम डौंडीलोहारा व गुंडरदेही में, लेकिन एक मौत भी हुई, देखिए अन्य डाटा कहां तक पहुंचा ग्राफ

बालोद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बालोद ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। आज जिले भर में कोरोना के आंकड़ों में कमी देखने को मिली है। आज कुल 39 मरीज मिले हैं। जिसमें बालोद में आठ, डौंडी में 10, डौंडीलोहारा व गुंडरदेही में 6-6, गुरूर में 9 मरीज मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा अब 2665 तक पहुंचा है। तो वही कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 बताई जा रही है। एक मृतक चिखलाकसा का बताया जा रहा है। जिसकी मौत भिलाई में हुई है। उन्हें भी अब बालोद जिले के मृतकों की संख्या में शामिल किया गया है। तो वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 748 है। आज 57 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। घर पर रहकर 284 मरीज उपचार करवा रहे हैं।

You cannot copy content of this page