DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओनाकोना से पिकनिक मनाकर लौट रहा शर्मा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, 12 घायल, देखें तस्वीरें, नेशनल हाईवे पर बालोद जिले की सीमा पर हुआ हादसा

बालोद/धमतरी। धमतरी चारामा नेशनल हाईवे पर बालोद जिले की सीमा पर जगतरा टोल प्लाजा के पास आज एक सड़क हादसे में रायपुर के शर्मा परिवार के 12 सदस्य घायल हो गए। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है।

बताया जाता है कि शर्मा परिवार बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ओनाकोना मंदिर क्षेत्र में पिकनिक मनाने के लिए गए थे। जहां से फिर वापस गंगरेल डैम की ओर जाने के लिए निकाल रहे थे। इस बीच टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। देखते-देखते गाड़ी सड़क के बीचो-बीच पलट गई कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और संजीवनी 108 बुलाकर धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया । घटना गुरुवार सुबह 11बजे की बताई जा रही है।


सूचना मिलते ही धमतरी से दो 108 एंबुलेंस पायलट पम्मा सिंह उमेश साहू ईएमटी खिलेश साहू चित्रसेन साहू मौके पर पहुंचे और 12 में से 5 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। जिसमें पूनम शर्मा 33 वर्ष पति आनंद शर्मा, सुनीता शर्मा 36 वर्ष पति राजेश शर्मा और पारसनाथ शर्मा को ज्यादा चोट आई है, जिनका उपचार किया गया। बाकी लोगों को मामूली चोट आई है।

You cannot copy content of this page