DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नाम सीताराम और काम देख लो : 32 पौवा के साथ गिरफ्तार, गया जेल

बालोद। पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम हरणसिंघी चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर ‍बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये। जो अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे आरोपी सीताराम मण्डावी पिता जगदीश मण्डावी, उम्र 30 वर्ष, साकिन परसाही, थाना रनचिरई, जिला बालोद छ0ग0 को ग्राम हरणसिंघी चौक के पास पकडा गया, जिनके कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2,560 रू0 तथा एक मोटर सायकल सिटी 110 एक्स क्रमांक सीजी 07 सी0के0 9381 कीमती 40,000 रू0 जुमला कीमती 42560 रू0 को जप्त कर आरोपी सीताराम मण्डावी के विरूध्द अपराध क्रमांक 45/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

You cannot copy content of this page