DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले की एक और उपलब्धि- राज्य कला उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगी ये दो बेटियां, जानिये इनके बारे में

बालोद – शा.आ.कन्या उ.मा.शाला बालोद की छात्राएं कु.वंशिका साहू एवं कु.पुष्पांजलि यादव राज्य कला उत्सव में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कला उत्सव का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इसमें वंशिका शास्त्रीय नृत्य में भरतनाट्यम एवं पुष्पांजलि शास्त्रीय गायन में राग भूपाली की प्रस्तुति देंगे।

पुष्पांजली यादव

प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने बताया कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा में कला के महत्व को स्थापित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष कला उत्सव का आयोजन किया जाता है। छात्रों में शास्त्रीय एवं लोक संगीत की विधा गायन, वादन,नृत्य एवं आर्ट क्राफ्ट्स के प्रति रुचि जागृत करने के लिए कला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। राज्य स्तरीय कला उत्सव हेतु प्रतिभागी द्वारा चयनित कला का मूलपाठ सारांश, उद्भव स्थान, सम्बद्ध समूह, विशेष अवसर, वेषभूषा तथा उन कलाओं के संगत हेतु प्रयुक्त होने वाले वाद्य, मंच सज्जा सामग्री, शैली, परंपरा की प्रस्तुति ई परियोजना फाइल में की जाती है। शाला स्टाफ के शिक्षकों ने इस कला उपलब्धि पर छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

आज की सबसे बड़ी खबर पढ़ने निचे क्लिक करें

You cannot copy content of this page