DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

500 गांव में 12500 महिला कमांडो सक्रिय , जिला प्रशासन ने दिया प्रशिक्षण

महिला सशक्तिकरण एवं अपराध नियंत्रण में महिला कमाण्डों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: कलेक्टर कुलदीप शर्मा

बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं अपराध नियंत्रण के कार्य में महिला कमाण्डों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कलेक्टर ने कहा कि महिला कमाण्डों के रूप में 60 साल की महिला सदस्यों का जुड़ना हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। कलेक्टर श्री शर्मा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित महिला कमाण्डों प्र्रोत्साहन कार्यशाला में अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। इस कार्य शाला में महिला कमाण्डों के संरक्षण पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्वत एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में महिला कमाण्डों उपस्थित थी।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि हमारे महिला कमाण्डों का जुनून एवं जज्बा वास्तव में काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का इस मुहिम सेें जुड़ना एवं उसे आगे बढ़ाना अपने आप में अभूतपूर्व है और पद्मश्री शमशाद बेगम ने इस पूनीत कार्य को पिछले 17 सालों में न केवल सजाया एवं सवारा बल्कि और आगे भी बढ़ाया है। वर्तमान में इस मुहिम में 12 हजार महिलाएं जुड़ी हुई है। श्री शर्मा ने महिला कमाण्डों से महिला उत्थान एवं मातृ-शिशु सुपोषण कार्य में भी सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर श्री शर्मा ने महिला कमाण्डों को प्रोत्साहन स्वरूप टाॅर्च, व्हीसील, एवं लाठी भेंट कर उनके रचनात्मक एवं बेहतरीन कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामना दी।

इस अवसर पर पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि वर्तमान में बालोद जिले के 500 ग्रामों में 12500 महिला कमांडो कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे महिला कमाण्डों प्रतिदिन रात्रि कालीन गस्त करने तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने और अच्छे कार्य को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाते हुए पात्र व्यक्ति को उसका लाभ दिलाने का भी कार्य कर रहीं है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में 30 ग्रामों की 150 महिला कमांडो शामिल हुई हैं। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि गांव में महिला कमाण्डों की उपस्थिति से अपराध में कमी आई है, जिला हो या राज्य महिला कमाण्डों की सदस्यों ने आम लोगों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, रात्रि गस्त, सूचना देने, यातायात नियमों को पालन कराने के प्रति जागरूक करने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी महिला कमाण्डों के रूप में नारी शक्ति की झलक दिखाई देती है। महिला कमांडो द्वारा ओडीएफ में अच्छे कार्य किए गए है। उनके द्वारा गौठानो में कार्य कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं को भी प्रोत्साहित करने का भी कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर ने की महिला कमाण्डों से आम लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने की अपील

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के महिला कमाण्डों से आम नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करने की अपील की है। श्री शर्मा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे। श्री शर्मा ने जिले के महिला कमाण्डों को आम लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने आदि कार्य में भी सहयोग करने को कहा। इस दौरान श्री शर्मा ने महिला कमाण्डों को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के कार्य में सक्रिस भूमिका का निर्वहन हेतु शपथ भी दिलाई।

You cannot copy content of this page