DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु समय अनुसूची कार्यक्रम जारी

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के उप निर्वाचन 2023 के लिए समय अनुसूची कार्यक्रम जारी कर दी गई है। जिसके तहत 02 जून 2023 को सुबह 10.30 बजे निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन एवं स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन के साथ-साथ मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन सहित नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 02 जून से 09 जून 2023 तक सुबह 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। इसके पश्चात 10 जून 2023 को सुबह 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) की जाएगी एवं 12 जून 2023 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी। इसके साथ ही 12 जून को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन भी किया जाएगा और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जारी किए गए कार्यक्रम अनुसार आवश्यक होने पर 27 जून 2023 को सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगी और मतदान समाप्ति के बाद मतदान केंद्रों में मतगणना होगी। इसके अलावा आवश्यक पड़ने पर तहसील या ब्लॉक मुख्यालय पर 28 जून 2023 को दोपहर 03 बजे से मतगणना होगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 जून 2023 को की जायेगी। इसके अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के मामले में ब्लॉक मुख्यालय तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर सुबह 09 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

You cannot copy content of this page