DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब कलेक्ट्रेट परिसर में ही संचालित होगा रोजगार कार्यालय

बालोद। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में 05 जून से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र संचालित होगा।जिले के आम लोगों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र का संचालन सोमवार 05 जून से संयुक्त जिला कार्यकाल परिसर के केंटिन के पास जिला इमर्जेंसी भवन में किया जाएगा। बता दें कि उक्त कार्यालय के पाकुरभाट में संचालित होने से युवाओं को काफी परेशानी होती थी। दूरदराज से पंजीयन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी भटकना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने वापस इसे कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित करने का निर्णय लिया है ।

You cannot copy content of this page