DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दहशत के वो 1 घंटे : हाथी से बचने झोपड़ी में छिपे रहे भाजपा नेता, देखिए मौके की वीडियो, कैसे बचाई अपनी हाथी से जान

बालोद। दतेल हाथी की वापसी से फिर लोग परेशान हैं । वही लगातार 3 दिन से उक्त हाथी कांड़े और कन्नेवाड़ा साइड उत्पात मचाया हुआ है। एक नया वीडियो हाथी से दहशत का सामने आया है। जिसमें भाजपा नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष दयानंद साहू सहित आसपास के ग्रामीण हाथी से बचते हुए दिख रहे हैं। खुद की जान बचाने के लिए भाजपा नेता दयानंद साहू और उनका कर्मचारी डीलेश्वर एक झोपड़ी में छुपे हुए थे।

दहशत के वो एक घंटे बहुत मुश्किल से बीते हैं। डेली बालोद न्यूज को दयानंद साहू ने बताया कि लगभग 5:45 बजे बुधवार की शाम का वक्त था।

अचानक कहीं से हाथी आ गया। लोग चिल्ला रहे थे ।मुझे लगा मजाक कर रहे होंगे। लेकिन थोड़ी ही देर बाद नाली के दूसरी ओर हाथी आ धमका। उसे इतने करीब से देख कर डर से गए। मानो साक्षात यमराज आ गए हो। हाथी खतरनाक लग रहा था।

पास में ही ईटों का ढेर पड़ा हुआ था। हाथी अपनी सूंड से ईंटों को उठाकर हमारी और फेंक रहा था। मैं और मेरा कर्मचारी डीलेश्वर हाथी से बचने के लिए पास के ही एक झुग्गी झोपड़ी में जाकर छिप रहे। फिर मैंने व्हाट्सएप चालू कर वन विभाग के एक व्यक्ति को सूचना दी कि हम हाथी के बीच फंस गए हैं। गनीमत उक्त कर्मचारी 2 मिनट के बाद ऑनलाइन आ गया और उन्होंने वन विभाग की टीम भेजने की बात कही।

झोपड़ी के भीतर से लिया गया फोटो

टीम के आते तक हम उसी झोपड़पट्टी में दुबके रहे। हाथी उनकी आवाज ना सुन ले इसलिए मोबाइल को साइलेंट करके चुपचाप वहां छिपे हुए थे। लगभग 1 घंटे के बीच वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को दूसरी ओर ले जाने का प्रयास किया गया। जैसे ही हाथी ने रास्ता बदलना शुरू किया, सभी झोपड़ी से निकलकर भागने लगे और अपनी जान बचाई। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए थे जो वीडियो बना रहे थे।

दयानंद साहू ने कहा कि कुछ लोग हाथी के साथ आए उनके वीडियो को शेयर कर इसे सेल्फी बता रहे हैं। जबकि वहां ऐसा कुछ हुआ नहीं था। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। सेल्फी लेता तो मेरे हाथ में मोबाइल होता। मैं तो बनियान पहने अपनी जान बचाने के लिए भागने की तैयारी कर रहा था। जो वीडियो में साफ दिख रहा है।

3 दिन से फसल को लाखों का नुकसान

भाजपा नेता दयानंद साहू ने बताया हाथी ने गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है लाखों की क्षति हुई है। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द मुआवजे की मांग की है।

ये है आज का हाथी का लोकेशन👇🏾

दंतेल हाथी की उपस्थिति
दिनांक – 01.06.2023
हाथी की संख्या – 01 दंतेल हाथी
मकान हानि- नहीं
फसल हानि – हाँ
जन हानि – निरंक
वर्तमान लोकेशन – कक्ष क्रमांक RF 237
समय – सुबह 7.00
परिसर – कन्नेवाड़ा
सहायक परिक्षेत्र – बरही
परिक्षेत्र – बालोद
वनमण्डल – बालोद
अलर्ट ग्राम: नयापारा बरही, बरही, कांडे, नारागांव, किनारगोन्दी, नर्रा, रानीमाई मंदिर ।

टीप -कोई भी जंगल न जावे,सतर्क रहे सुरक्षित रहे, एक दूसरे को सतर्क करें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन अमला को सूचित करें।:वन परिक्षेत्र अधिकारी बालोद

You cannot copy content of this page