DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब संसदीय सचिव विकास उपाध्याय पहुंचे इस विकास के घर, कहने लगे यह है मेरे संघर्ष का साथी

बालोद। कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होने पर उपलब्धि बताने के लिए आज बालोद पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता के बाद अपने अजीज दोस्त व राजनीतिक सफर के भी साथी नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा के घर जा पहुंचे। जहां उनके घर आने पर गली में घुसने से पहले ही आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

घर में विकास चोपड़ा के परिवार वालों ने उनकी आरती उतारी और आत्मीयता से स्वागत करते हुए उन्हें घर में प्रवेश दिया।

जहां पर यादें ताजा करते हुए संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि विकास चोपड़ा मेरे संघर्ष के समय के साथी हैं। हम दोनों ने कई चुनाव में संघर्षों का सामना करते हुए जीत हासिल की है। चाहे दूसरे राज्यों में मोर्चा संभालने की बात हो चाहे छत्तीसगढ़ की बात हो। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में चुनाव हुआ था तो मैं वहां का प्रभारी था तो अमृतसर की जिम्मेदारी विकास चोपड़ा ने संभाली थी।

युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए लगातार वे दोनों काम कर रहे हैं। उन्होंने विकास चोपड़ा को युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया।

विकास चोपड़ा के सुपुत्र विधान चोपड़ा को गोद में लेकर उनके साथ सेल्फी ली तो बच्चे भी  उनके साथ फोटो खिंचवाने से नहीं रह पाए।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी एक परिवार के बेटे की तरह भूमिका निभाते हुए चोपड़ा परिवार की मां का चरण छू कर प्रणाम किया। इस दौरान विधायक संगीता सिंहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव , विनोद बंटी शर्मा,दीपक चोपड़ा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

नपा उपाध्यक्ष अनिल यादव के साथ विकास उपाध्याय


नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत


 बालोद नगर आगमन पर कांग्रेसियों के द्वारा दल्ली चौक के पास जोरदार स्वागत किया गया। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को फूलों की माला से लाद दिया गया तो वहीं सड़कों पर जमकर आतिशबाजी हुई.

खबरों के लिए जुड़े हमारे ग्रुप से क्लिक करें इस लिंक पर

https://chat.whatsapp.com/DUd24cgzrzPB7nJfxfm1QG

You cannot copy content of this page