DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिव्यानी चिटफंड कंपनी का नौवां डायरेक्टर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने एक बार एमपी में स्थित घर पर मारा था रेड, अब बालोद में वकील तलाशते हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश, बालोद पुलिस को मिली सफलता

उक्त कंपनी के विरूद्ध जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्ध

उक्त कंपनी के 08 डायरेक्टरो को किया जा चुका है गिरफतार

उक्त कंपनी के विरूद्ध थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी

बालोद। दिव्यानी चिटफंड कंपनी के नौवें डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है। इससे पहले 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। विभिन्न प्रार्थीयों ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षड्यंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि नहीं देकर निर्देशकों ने धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है। आरोपीयों के खिलाफ नामजद अपराध क्रमांक 140 / 15 व 319 / 2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनिय, धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 08 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुसार पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के द्वारा चिटफंड के फरार आरोपी की पता तलाश हेतु पूर्व में विशेष टीम भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर (म. प्र. ) टीम भेजा गया था। जिन्होने पूर्व में आरोपी राजेश सिंह यादव के घर पर रेड कार्यवाही किया गया था। जो अपने सकुनत से फरार होने से उक्त आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आया था।


23 मई को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी राजेश सिंह यादव जो गढ़पुरा भिण्ड (म. प्र. ) जो थाना बालोद में पंजीबद्ध अपराध के सबंध में अग्रीम जमानत हेतु जिला न्यायालय बालोद में आकर जमानत हेतु वकील की तलाश कर रहा है। उक्त सूचना पर मौके पर दबिश देकर आरोपी राजेश सिंह यादव को पकड़कर थाना बालोद पुलिस के द्वारा थाना बालोद लाकर पुछताछ करने से अपना जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया।


पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, सउनि कांता राम घिलेन्द्र, प्र. आर. क 1515 हरीशचंद्र सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, योगेश रात्रे, प्रहलाद कुर्रे, उमाशंकर सिन्हा, प्रवीण साहू एवं सायबर सेल बालोद से सउनि धरम भुआर्य की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page