DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING.NEWS- बालोद के मधु चौक में 23 साल की इस महिला ने काट ली ब्लेड से अपने हाथ की नस, लोगों ने 108 से जिला अस्पताल में करवाया भर्ती, देखिए क्या है वजह?

बालोद। लगभग आधे घंटे पहले बालोद के मधु चौक में एक बड़ी घटना हो गई है। एक 23 साल की महिला जिसका नाम दीपा पटेल बताया जा रहा है, ने अपने हाथ की नस ब्लेड से काट ली है। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह अभी जांच का विषय है। लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पति और उनके बीच झगड़ा हुआ था। किसी से अफेयर की बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद महिला ने खुद से अपने हाथ की नस काट ली। जिसके बाद महिला मधु चौक पर घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। लोगों ने फिर संजीवनी 108 बुलाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। खून काफी बह चुका है। जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मामले की खबर मिलने के बाद बालोद पुलिस छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि उक्त महिला पति सहित मधु चौक में किराए के मकान में रहते हैं। उनका एक बच्चा भी है। पहले भी दोनों के बीच चरित्र संदेह को लेकर झगड़ा होता था। फिर दोनों अलग रह रहे थे। कुछ हफ्ते पहले ही दोनों फिर एक साथ रहने लगे थे। लेकिन शक दूर नहीं हुआ और आज यह घटना हो गई।

You cannot copy content of this page