DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नाइट वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल

दीपक मसीह, करहीभदर/बालोद। करहीभदर के ग्रामीण बैंक के सामने रविवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जिसमें करहीभदर के रहने वाले महेश निषाद और एक बाइक सवार शामिल है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार सोहपुर दानीटोला क्षेत्र का रहने वाला है। जो घर जा रहा था। इस बीच रात में खाना खाकर टहलने के लिए सड़क पर निकले महेश निषाद को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। संजीवनी 108 के जरिए दोनों को जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page