DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर पर आए अनजान व्यक्ति को पानी देने से भी पहले सोचे! गुरुर के इस गांव में पानी मांगने के बहाने कर ली अज्ञात व्यक्ति ने 26 हजार की चोरी

गुरूर। ग्राम अरकार की रहने वाली लता बाई सेन के घर एक अनजान व्यक्ति ने पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर 26 हजार के जेवरात चुरा लिए। घटना 18.05.2023 दिन गुरूवार को समय लगभग 02.00 बजे की है। सनौद पुलिस को लता ने बताया मैं घर में थी, दोपहर 02.00 करीब एक व्यक्ति मेरे घर आकर पानी मांगा तब मैं घर के अंदर तरफ गई तो बाद में देखी तो आदमी नहीं था, तब अपने कमरा में रखे पेटी को देखा, तो उसमें रखे दो नग कान का टाप्स, तथा गले का एक लाकेट एवं 06 गेंहू दाना एवं 11 गोल दाना, कुल कीमती 26,000 रू. तथा नगदी 400 रू. चोरी कर ले गया था। पेटी में ताला नहीं लगाई थी। तब मैं घटना के बारे में अपने देवर राजेश्वर सेन, पडोस के पुलेश्वरी साहू को बताई हूं। सनौद पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

You cannot copy content of this page