DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोसायटियों में जाकर भाजपाइयों ने किसानों को बताया कृषि बिल के फायदे, लगाया जन चौपाल, किसानों ने भी बताई अपनी ये समस्या देखिये खबर

बालोद– जिले में आज कृषि बिल के समर्थन में भाजपाइयों का जन चौपाल अभियान चला। इसके तहत जिले भर के धान खरीदी केन्द्रों में जाकर किसानों को भाजपा नेताओं व उनके कार्यकर्ताओं ने हाल ही में लागू हुई कृषि बिल का फायदा बताया। किसानों को आगाह किया गया की कांग्रेसी इस बिल को लेकर लगातार भ्रम फैला रहें हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। यह बिल किसानों के हित में हैं। इसलिए कांग्रेसियों के बात में न आते हुए इस बिल का समर्थन करें और केंद्र सरकार का साथ दें। किसी भी तरह के बहकावे में न आने की अपील भी भाजपा नेताओं ने किसानों से की।

इन सोसायटी में पहुंचे नेता, क्या बोले   

बालोद शहर के औराभांठा सोसायटी में शहर मंडल भाजपा के नेता जन चौपाल लगाने पहुंचे थे। जहां मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी , महामंत्री संतोष कौशिक ने कहा बारदाना की कमी व धान की उठाव नही होने से  धान बिक्री करने वाले किसान व धान खरीदी मे लगे कर्मचारी परेशान हैं। कांग्रेस के प्रदेश सरकार के धान खरीदी की लचर व्यवस्था से खरीदी में मुश्किल हो रही है कांगेस की राज्य सरकार बंफर स्टाक की ढिंढोरा पीट कर खरीदी का समय जाया करना चाहती है। धान की कम खरीदी करने के उद्देश्य से ही धान का उठाव नही करा रही है। सरकार की मंशा  किसान भली भांति समझ रही है। एक तो एक माह पीछे धान खरीदी, पिछले साल की तरह इस समय भी प्रकृति की मार, बेमौसम बारिश की  संभावना दिखाई दे रही है। खरीदी की गई धान बरसात से भिगने  खराब होने से समिति प्रबंधक को लेने के देने पड़ेंगे। जैसे पिछले साल हुई थी। समिति प्रबंधको को आत्महत्या व अपने कृषि भूमि जेवरात बेचकर भरपाई कराई गयी थी। ये कैसी सरकार है जो सिर्फ अन्याय ही करती जा रही है।

किसानो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जुमले बाजी से बाज नही आ रही है। बालोद सोसायटी में जन चौपाल में  केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लाई गई कृषि सुधार बिल के बारे में बताया गया कि यह बिल किसानो के लिए हितकर है। इससे किसान की  आय में वृद्धि होगी। कांगेस व अन्य विरोधी दलो के द्वारा किसानो को बरगलाने की कवायद की जा रही है। जिसकी भाजपा निंदा करती है। जन चौपाल में शहर मंडल बालोद के महामंत्री द्वय संतोष कौशिक नरेन्द्र सोनवानी,मंडल अध्यक्ष व पार्षद कमलेश सोनी, लेखराज शाहिरो,  एकांत पवार, डोमेन्द्र साहू, तोमन साहू, शशिकान्त साहू, रिचछेद मोहन कलिहारी,प्राची ललवानी मौजूद रहे।

पोंडी, पीपरछेड़ी, निपानी में किसानों से चर्चा, कृषि बिल का किसानों ने भी किया समर्थन

  

धान खरीदी केंद्र पोण्डी में राकेश छोटू यादव जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सोसाइटी अध्यक्ष मणीकांत बघेल, कचरुराम सिन्हा, रविन्द्र टेमरिया, देवीसिंह साहू, पार्थ साहू, कुशल साहू, अर्जुन साहू ने किसानों से बिल के संबंध में चर्चा की।

निपानी, पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र में जाकर केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक बिल, 2 वर्ष की बोनस एवं किसानों के विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं कृषि विधेयक के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गुंडरदेही क्षेत्र के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णा राम साहू, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री बिरेन्द्र साहू, प्रभारी भूपेन्द्र चंद्राकार, चित्रसेन साहू, संजय साहू, रोमन कल्याणी, अध्यक्ष सहकारिता समिति श्रवण ठाकुर, डोमन साहू, मनोहर साहू उपस्थित थे। किसान कौशल साहू, गिरधर ठाकुर, दिनेश साहू ने मोदी के कृषि कानून बिल का समर्थन किया।

जन चौपाल में किसानों ने बताई बारदाने की समस्या

मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार जिले के समस्त धान खरीदी केन्द्रो  में जन  चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विधेयक  के लाभ, किसानों को धान बेचने में होने वाले  परेशानी या  तकलीफ  के बारे में जानकारी ली गई। किसानों ने बताया बारदाना की समस्या है और फटे बारदाने सोसायटी द्वारा  दे रहे। वही धान का उठाव नही होने से समस्या आ रही।  जिला भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा द्वारा 9 मंडलों में धान खरीदी के लिए प्रभारी और निगरानी समिति के सदस्य निरीक्षण किये। जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने जुंगेरा, तरौद, दरबारी नवागांव, जगन्नाथपुर,लाटाबोड़  औराभाटा समिति में किसानों से मिलकर उनकी परेशानी का जायजा लिए। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष के साथ किसान नेता पवन साहू ,जिला मंन्त्री शरद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम साहू, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, जिला महामंत्री किसान मोर्चा  तोमन साहू, गोपाल बोहरा,कमलेश सोनी, सुरेंद्र देशमुख, लोकेश श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, दुर्जन साहू, बीरेंद्र साहू , जनपद सदस्य छगन देशमुख, यशवंत साहू, मणिकांत बघेल, कामता साहू, लिखन साहिरो, शशीकांत साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page