DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुव्द्वारा पर चला बुलडोजर, जिला सतनामी समाज बालोद ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन देकर की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बालोद – प्रदेश सतनामी समाज के आह्वान पर मंगलवार को धरमपुरा मामले पर जिला सतनामी समाज के प्रमुखों द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम से अपर कलेक्टर एके वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि ग्राम धरमपुरा जिला कबीरधाम में सतनामी समाज के लोगो के द्वारा स्वयं की लगभग 10 लाख रुपए की राशि से बनाई गई सतनाम धर्म आस्था गुरु गद्दी गुरुद्वारा को स्थानीय ग्रामीणों के शिकायत पर जिला प्रशासन कवर्धा द्वारा गुरुद्वारा को बुलडोजर से तोड़वा कर हमारे सतनामी समाज के माताओ ,भाइयो,बहनों,सहित बुजुर्गों को पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बता पूर्वक निहथे सामाजिक जनो को मारा पीटा व घसीटा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया उक्त कार्य अमानवीय कृत है।

जिससे प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ में घोर आक्रोश व्याप्त है। पुलिस प्रशासन की इस कृत का निंदा करते हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व पीड़ितों को उचित न्याय दिलाने हेतु जिला सतनामी समाज बालोद द्वारा अपर कलेक्टर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक एवम पूर्व जिलाध्यक्ष सतनामी समाज बालोद विजय बघेल,अशोक टण्डन प्रदेश सचिव यूथ, शशि बंजारे प्रदेश संगठन सचिव,असवन बारले संरक्षक, जीवन बन्दे ,कोर कमेटी सदस्य, मोहन चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष यूथ,निर्मला बंजारे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संजय बारले,संजय जोशी,संतराम बंजारे ,गौतम मारकण्डे ,प्रशांत बघेल, अंकित टण्डन, योगेश, भालेंद्र कुर्रे, इंद्र कुमार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page