DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के इस वार्ड की महिलाएं खाली बर्तन लेकर पहुंची नगरपालिका, करने लगी हंगामा, पढ़िए पूरा मामला,,,,,,

रेखा साहू, सिटी रिपोर्टर बालोद। वार्ड 15 कुंदरू पारा की रहने वाली महिलाएं और बच्चे बुधवार को आक्रामक स्थिति में आ गई। सभी वार्ड में पानी की समस्या को लेकर हलाकान है। जिसके चलते उन्होंने अपना आक्रोश जताने के लिए खाली बर्तन लेकर नगरपालिका आ धमके और अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को खरी-खोटी सुनाने लगी। वार्ड के लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले में नल ठीक से नहीं चल रहा है। पानी पर्याप्त नहीं आ रहा है । लगभग हफ्ते भर से परेशान है। नगरपालिका प्रशासन ध्यान दे रहा है। टैंकर का भी कोई ठिकाना नहीं है। जल्द से जल्द समस्या हल नहीं होने की स्थिति में वार्ड वासियों ने कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी। वहीं नगरपालिका के अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा करते हुए नाराजगी भी जताई।

मामले की जानकारी मिलने पर जल कार्य विभाग के सभापति और पार्षद योगराज भारती भी पहुंचे थे। उन्होंने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं और वार्ड वासी शांत हुए।

ये पहुंचे थे बर्तन लेकर

पूर्णिमा यादव, परमिला निषाद, श्यामा साहू ,शशि ठाकुर, अर्चना सरकार, सरिता यादव, मनीषा यादव, उर्मिला ठाकुर, जागेश्वरी, उतरा यादव, जया बाई, देववती ठाकुर, बिसेशर तारम सहित अन्य खाली बर्तन लेकर पानी की समस्या बताने पहुंचे थे।

क्या कहा सभापति ने?

जल कार्य विभाग के सभापति योगराज भारती ने डेली बालोद न्यूज को बताया कि पानी की समस्या वहां है। क्योंकि उक्त इलाका ऊपर हो जाता है। जुर्री पारा के टंकी से ही वहां सप्लाई होती है। टंकी में कई कनेक्शन बढ़ चुके हैं। अस्पताल, जेल, पुलिस कॉलोनी में कनेक्शन ज्यादा हो चुके हैं। वहां पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हमने आश्वस्त किया है कि सुबह और शाम एक एक टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए कुंदरु पारा में एक टंकी निर्माण के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एक-दो माह के भीतर स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जल कार्य विभाग के सभापति योगराज भारती ने वार्ड वासियों को टुल्लू पंप के इस्तेमाल से बचने के भी अपील की है। कई रसूखदार लोग अपने घरों में टुल्लू पंप लगा रखे हैं। जिससे अन्य घरों में पानी की आपूर्ति बाधित होती है।

You cannot copy content of this page