DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रिटायर्ड बीएसपी कर्मी के घर से 1.39 लाख की चोरी, पुलिस को नहीं मिला सुराग

बालोद/गुरुरग्राम तार्री के रहने वाले  बुधकर टंडन ( बीएसपी भिलाई स्टील प्लांट से 2013 में रिटार्यमेंट) के घर से बीती रात को 1.39 लाख की चोरी हो गई है। जिसमें नगदी 84 हजार व बांकी के जेवरात शामिल हैं। स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। बुधकर ने बताया पैतृक गांव तार्री में रोड किनारे स्वयं का पक्की मकान बनाकर मेरे पत्नी उल्फी , लड़का संजय टंडन, लड़की सरिता टंडन के साथ रहते हैं। 13 दिसंबर को मेरा साला ग्राम पचेड़ा थाना डौण्डी का देहांत होने से मरणी कार्यक्रम में दिन में 10:30 बजे चार पहिया वाहन से गये थे। घर के दरवाजा में ताला लगाकर चाबी को मेरे बड़े भाई बुधराम के घर छोड़ा था। शाम 5 बजे मैं घर वापस आया तो देखा सामने गेट का ताला टुटा हुआ था। फिर अंदर गया तो घर के दोनो कमरे में लगे दरवाजा का ताला टुटा था। फिर कमरा अंदर जाकर देखा तो आलमारी एवं संदुक का भी ताला टुटा था। आलमारी तथा संदुक में रखे पुराने इस्तेमाली सोने का नेकलेश 25000 रू , सोने का मंगलसुत्र 10000 रू , झुमका 15000 रू, चांदी का पायल 5000 रू तथा नगदी रकम 84000 रूपये जो समाज का था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। कुल मिलाकर एक लाख 39 हजार की चोरी हुई है

You cannot copy content of this page